मैरवा में लैब टेक्नीशियन की ब्रेनहेमरेज से हुई मौत, परिजनों में मची चीखपुकार

परवेज अख्तर/सीवन: मैरवा नगर के सकरा गांव के लैब टेक्नीशियन मंगलवार की देर रात ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत पटना के एक निजी अस्पताल में हो गयी. मृतक 27 वर्षीय भरत कुशवाहा है. जो पिछले 15 दिन से बीमार चल रहे थे. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गयी. वह माले के सक्रिय कार्यकर्ता थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक भरत कुशवाहा यूपी के भाटपार में एक जांच घर मे लैब टेक्नीशियन का काम कर रहे थे.बुखार होने की शिकायत पर  वह घर चले आये.

फिर अपना इलाज सीवान एक निजी अस्पताल में कराना शुरू कर दिए.जिसके बाद उनका तबियत ठीक हो गया.घर आने के बाद दो दिन से उनका आक्सीजन लेबल कम होने लगा.जिसके बाद परिजनों में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.जो मंगलवार की देर रात ब्रेनहेमरेज होने से उनकी मौत हो गयी. मौत होने के बाद जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, उप चेयरमैन रीमा सिंह, डॉ शैलेश कुशवाहा, जिशु अंसारी, शंकर कुशवाहा समेत दर्जनों लोगों ने दुख प्रकट करते हुए परिवार वालो को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026