हुसैनगंज: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एफआईआर दर्ज

सीवान-गोपालपुर मुख्य सड़क मार्ग एसएच 89 पर हुई घटना

परवेज अख्तर/सीवन: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालपुर मुख्य सड़क मार्ग एसएच 89 पर कुतुबछपरा के पास दो मई को बाइक व कार के सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसे सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक उपचार के पश्चात् बेहतर इलाज के लिए डाक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया था. गोरखपुर ले जाने के क्रम में घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई थी. मृतक छाता गांव के निवासी सुरेश साह का 18 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बताया जाता है. इस मामले में मृतक के पिता सुरेश साह ने स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए वाहन संख्या बीआर 01009993 के ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज कराया है. वहीं 3 मई की देर शाम एसएच 89 पर ही गोपालपुर के नजदीक रगड़ टोला के पास बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया था.

जिसके कारण बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें लगी थी. उसे इलाज के क्रम में 4 मई को मौत हो गया था. मृतक बड़रम के पाण्डेयपुर टोला निवासी उजागीर राम का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राम बताया जाता है.  मृतक की पत्नी रानी देवी ने बुलेरो वाहन संख्या बी आर 29 पीए 2388 के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना के बाद दोनों वाहन चालक मौके का लाभ उठा कर वाहन छोड़ कर फरार हो गये थे. जिसे दोनों वाहनों को स्थानीय पुलिस थाने में लाकर जब्त कर दिया था.  इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं में दोनों जब्त वाहनों पर आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाही कि जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026