Siwan News

शटरिंग से गिरकर मजदूर की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथू निवासी एक व्यक्ति की मौत छत की ढलाई के लिए लगाए गए शटरिंग से गिर कर हो गई। वीरेंद्र यादव बताया जाता है। वह सिवान में मकान निर्माण में लगे सट्रिंग में मजदूर का काम कर रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू निवासी वीरेंद्र यादव (45) सिवान में बन रहे एक मकान में शटरिंग पर कार्य कर रहा था। कार्य करते वक्त गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वीरेंद्र यादव की मौत से उनके परिवार में दीपावली की खुशियां पल भर में काफूर हो गई। पत्नी विद्या देवी, पुत्र-पुत्रियों समेत सभी परिजनों के चीत्कार से गांव गमगीन हो गया। वहीं उनकी पत्नी विद्या देवी एवं पुत्र-पुत्रियां पिता के शव से लिपट दहाड़ मार रो रही थी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इनके चीत्कार से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। लोग परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक वीरेंद्र यादव को एक पुत्र रामबाबू यादव (19) तथा तीन पुत्री क्रमश: शोभा कुमारी (17), अंकी कुमारी (11) तथा काजल कुमारी (7) हैं जो सभी अविवाहित हैं। आसपास के लोग परिजनों का सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।

वीरेंद्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सिवान में बने रहे मकान में शटरिंग पर मजदूरी का कार्य कर रहे वीरेंद्र यादव की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चल रही दीपावली की खुशियां पल भर में काफूर हो गई। परिजनों के चीत्कार से पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। आसपास के लोग उनके दरवाजे पर पहुंच सांत्वना देने में लग गए। वीरेंद्र यादव घर का कमाऊ सदस्य था। किसी तरह मजदूरी कर परिवार कर खर्च चलाता था। बच्चों को उम्मीद थी कि पापा काम से लौटेंगे तो दीपावली के लिए सारे सामान लेकर आएंगे जिसकी तैयारी में थे। घर के परिजन घर की सफाई एवं सजावट कर रहे थे तभी सूचना आई कि वीरेंद्र यादव की मौत की। इतना सुनते ही सभी बेसुध हो गए और परिजन सिवान की ओर दौड़ पड़े। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। वीरेंद्र यादव अपने एक पुत्र तथा तीन पुत्रियों में किसी की भी शादी नहीं किए हैं। ये सभी सोच उनकी पत्नी एवं बच्चों को और सोचने पर मजबूर कर दे रही है। वीरेंद्र यादव गरीब परिवार से आते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026