परवेज़ अख्तर/सिवान:- शिक्षा विभाग में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की कमी दूर हो गई। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी करते हुए 12 नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित किया है। इसमें दरौली में सिधु साह, सिवान सदर में चंद्रभान सिंह, बड़हरिया में चंद्रभान झा, दरौंदा में शिवजी महतो, जीरादेई में विजेंद्र प्रसाद, बसंतपुर में कुमार संजीव, नौतन में अनिल कुमार, गुठनी में तारकेश्वर गुप्ता, गोरेयाकोठी में कोमत किलर पांडेय, सिसवन में सूर्य नारायण सिंह, पचरुखी में श्रवण कुमार, आंदर में वीरेंद्र प्रसाद केशरी शामिल है।
गौर करने वाली बात है पहले से पदाधिकारियों की कमी के चलते एक बीईओ के प्रभार में तीन से चार प्रखंड था। अब नए पदाधिकारियों के आने से हर प्रखंड में एक बीईओ पदस्थापित दिखेंगे। इससे शिक्षा विभाग का काम भी आसानी से होगा। साथ ही छात्रों को योजनाओं का लाभ नियमित निगरानी के चलते ससमय मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने बताया कि सभी पदाधिकारी अगले सप्ताह में योगदान कर लेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…