Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रखंडों में अगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुई अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत के जगदीशपुर गांव में शनिवार की दोपहर नूर मोहम्मद के झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई। इसमें अनाज, कपड़ा समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मौके मुखिया मंसूर आलम एवं हल्का कर्मचारी ब्रजेश सिंह ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं भगवानपुर प्रखंड के पनियाडीह गांव में शनिवार की सुबह रामईश्वर महतो के फुस के घर में अचानक आग लग जाने के कारण पूरा घर जल कर राख हो गया। इसमें अनाज, कपड़ा समेत सबकुछ जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। रामईश्वर महतो ने घटना की जानकारी दी। सीओ युगेश दास ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है। मैरवा प्रखंड के छोटका माझा पंचायत के सूरजपुरा में संजय राम की दो झोपड़ी शनिवार को खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखें सामान भी जल गए। 5 मुर्गी की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं एक गाय भी झुलस गई। दोनों झोपड़ी संजय राम की थी। इस आग लगी में हजारों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आमदपुर के बिनटोलवा एवं बड़ुआ गांव में में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार संठी पंचायत के आदमपुर के बिनटोलवा बांध पर विद्युत के शॉर्ट सर्किट से धनराज बिन, राजकुमार बिन एवं शिवअवतार बिन के घर में रखा अनाज, गहना एवं नकद सहित सभी सामान जलकर राख हो गई। गुठनी के सेमाटार गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान भालचंद तिवारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर में खेत से धुंआ देख हम सभी ग्रामीण मौके पर गए तो गेंहू की फसल जल रहा था। आनन फानन में बगल के पंपसेट चलाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। एमएच नगर थाने के रजनपुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से मुन्ना यादव एवं नन्हें साह का पांच कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026