परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बाला जलालपुर बेसिक स्कूल परिसर में शनिवार को युवा समाज सेवा क्रांतिकारी मोर्चा बाला जलालपुर के बैनर तले पूर्व मुखिया जवाहिर राय के नेतृत्व में शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किय गया। शहादत दिवस समारोह को संबोधित करते हुए लोक समिति के प्रदेश संयोजक पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह ने कहा कि देश के अमर शहीद सरदार भगत सिंह के पद चिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरदार भगत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी देशवासी हर वक्त प्रयत्नशील एवं कर्मशील हैं। समारोह को मैनेजर पंडित, पूर्व मुखिया कृष्णा मांझी, शिवजी ठाकुर, पूर्व मुखिया शंभू साह, महातम यादव, पूर्व सरपंच अमानुल्लाह, अजय सिंह, श्रीकांत यादव, संदीप यादव, रामबाबू यादव, अजीत महतो, प्रमोद यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव सिंह, मृत्युंजय पांडेय, मनोज श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…