Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लड्डन मियां की दो मामलों में हुई पेशी

परवेज अख्तर/सिवान : पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या से चर्चा में आए अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन की दो मामलों में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामायण राम की अदालत में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। पेशी के दौरान अभियुक्त अजहरद्दीन बेग का पक्ष रखते हुए उनके अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने अदालत के समक्ष उनके कमजोर स्वास्थ्य का जिक्र किया और इलाज की जरूरत बताई। इस बाबत अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता को निर्देशित करते हुए स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य कारणों का क्रमवार विवरण देने के लिए कहा। अधिवक्ता ने अदालत को निश्चित तिथि पर विवरण सहित आवेदन दिए जाने का हवाला दिया। अजहरुद्दीन बेग की सुभाष चौहान पर जानलेवा हमले एवं एक अन्य मामले में भागलपुर केंद्रीय कारा से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जिला बदर के तहत प्रशासनिक कारणों की वजह से फिलहाल अजहरुद्दीन बेग केंद्रीय कारा भागलपुर में बंद है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026