परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीर सुरहिया गांव में चोरी की नीयत से घर की चारदीवारी फांद घर में घुसे एक चोर की परिजन एवं ग्रामीणों ने पकड़ जमकर धुनाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि शनिवार की रात मीर सुरहिया निवासी असगर अंसारी के घर चोरी करते हुए पकड़ लिया और धुनाई कर रविवार को पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार व्यक्ति गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के इनरवा निवासी रहमतुल्लाह साईं है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि असगर अली के बयान पर गिरफ्तार चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से तीन हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…