परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस ने कपड़ीपुर गांव में सोमवार को छापेमारी कर चोरी की स्कार्पियो एवं दो बाइक के साथ एक आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कपड़ीपुर निवासी पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई।
ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि स्कार्पियो व बाइक चोरी मामले का आरोपित पंकज कुमार सिंह घर पर है इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक स्कार्पियो व दो बाइक भी बरामद की गई। इस मामले में पंकज कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कर उसे जेल भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि वाहन की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…