रघुनाथपुर: ट्रांसफार्मर में आई खराबी की मरम्मत करने के दौरान विद्युत मिस्त्री की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अभिमानवा गांव में मंगलवार की दोपहर विद्युत ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान खुजवां निवासी राजेश सिंह पटेल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई । बताया जाता है कि रोहित कुमार बिजली मिस्त्री का काम करता था।

अभिमानवा गांव में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण वह विद्युत पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई, तभी उसे जोरदार करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना एवं विद्युत विभाग को दी। पुलिस व विद्युत विभाग की देखरेख में उसका शव ट्रांसफार्मर से उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संंबंध में जेई अमित मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026