लकड़ी प्रखंड: विधायक ने किया 3.7 करोड़ की लागत से सड़क व छठ घाट का शिलान्यास व उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी प्रखंड अंतर्गत एलओ 44 डुमरा से सिकटिया जाने वाली पथ का शिलान्यास गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह ने किया। विधायक के निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार 825 रुपये की लागत से डुमरा से सिकटिया तक एमआर-3054 से 6.9 किलोमीटर पुनर्निमाण होने वाली सड़क का शिलान्यास किया। बसांव पंचायत के ग्राम बसांव में भवन के समीप नौ लाख नौ हजार की लागत से सार्वजनिक छठ घाट का उद्घाटन, बसौली पंचायत के ग्राम बसौली साहेब के मठिया पर घोघाड़ी नदी के किनारे आठ लाख 69 लाख की लागत से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन एवं सरेया श्रीकांत पंचायत के ग्राम शामपुर में आठ लाख 99 हजार 448 रुपये की लागत से निर्मित छठ का उद्घाटन विधायक द्वारा किया गया।

शिलान्यास समारोह के बाद डुमरा सेंटर, बसांव, बसौली एवं सरेया श्रीकांत में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि छठी मईया के आशीर्वाद व गोरेयाकोठी विधानसभा की जनता के आशीर्वाद से मैं विधायक बना हूं। मैं जनता के भरोसे से मिली ऊर्जा से लगातार क्षेत्र में विकास संभव हो सका है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, देवेंद्र गिरि, अमर शर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह, मुखिया रामकुमार सिंह, मुखिया नाजीर अंसारी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024