परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान इंदौली निवासी जनार्दन प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि इंदौली निवासी राजेश कुमार शुक्रवार की शाम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर मानपुर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…