परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोले माधोपुर में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ अजय कुमार ठाकुर एवं ओपी प्रभारी अजीत कुमार को भूमाफिया के दबंगई के कारण बैरंग लौटना पड़ा। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला से पर्याप्त पुलिस बल बुलाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। ज्ञात हो कि लकड़ी टोले माधोपुर निवासी राजा प्रसाद ने महाराजगंज भूमि सुधार उपसमाहर्ता की अदालत में जमीन के मालिकाना हक के लिए वाद दायर किया था।
उपसमाहर्ता ने सभी पक्षों के सुनने के बाद राजा प्रसाद के पक्ष में अपना निर्णय दिया। उक्त जमीन पर भू माफिया कन्हैया प्रसाद अपना दखल कब्जा जमाए थे। कोर्ट के आदेश पर अंचलाधिकारी और ओपी प्रभारी दलबल के साथ मुक्त कराने के लिए पहुंचे, लेकिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं होने तथा भूमाफिया का विरोध करने के कारण प्रशासन को पुन: लौटना पड़ा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…