नौतन: एसडीपीओ ने लूट कांड का किया पर्यवेक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन एसडीपीओ फिरोज आलम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के बाबा मोड़ तथा बदली नहर पुल के बीच हुए लूटकांड का पर्यवेक्षण किया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के बसदेवा निवासी भीम यादव 11 सितंबर को छह लाख रुपये जमा करने के लिए सेंट्रल बैंक नौतन गए थे। जब 10 बजकर 46 तक बैंक नहीं खुला तो , तो वे जिला मुख्यालय स्थित बैंक की शाखा में जमा करने के लिए चल दिए। जैसे ही वे बाबा मोड़ तथा बदली नहर पुल के बीच पहुंचे थे कि अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन, बाइक की चाबी और झोले में रखे छह लाख रुपए रुपये छीनकर बदली मोड़ की तरफ फरार हो गए।

पर्यवेक्षण के दौरान एसडीपीओ ने बसदेवा पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। इसके अलावा थाने में सभी लंबित मामलों का भी समीक्षा की। उन्होंने मारपीट, लूट, हत्या आदि से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए सभी मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पीएसआइ धीरज कुमार, एसआइ कमरुद्दीन अंसारी, एसआइ कामाख्या प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026