परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के निर्देश और जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में पूर्व वरीय साधनसेवी लालबाबू सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव काशिफ इसरार के संयुक्त नेतृत्व में पूर्व और वर्तमान कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर शिक्षकों के वेतनमान देने को लेकर काउंसिलिंग की गई।
इस दौरान शिक्षकों का शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों की जांच कर उसका छाया प्रति लिया गया। मौके पर बीईओ रीता कुमारी भी मौजूद थीं। ज्ञात हो कि पूर्व, वर्तमान और मृत शिक्षकों के आश्रितों को भी इस प्रोन्नति का लाभ दिए जाने का निर्देश पटना उच्च न्यायालय ने सरकार को दिया है। इस मौके पर साधनसेवी मो. जब्बार, प्रभुनाथ बैठा, अजीत कुमार, परशुराम मिश्र, चंदेश्वर प्रसाद, शिवनाथ राय, मो. अयूब, लियाकत अली आदि प्रशिक्षित शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…