परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा पंचायत के पोखरा निवासी परशुराम यादव की पुत्री व मुखिया रत्नेश्वर यादव की भतीजी कुमारी नीतू यादव ने केमिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुमारी नीतू यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से नवाजा है। इसके बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
नीतू गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही पूरे क्षेत्र की छात्राओं के लिए आदर्श बन गई है। वह बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थी। उनके माता-पिता पढ़ाई में रुचि देखकर नीतू को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ही नहीं पूरे जिले को नीतू पर गर्व है। नीतू गांव की ऐसी पहली बिटिया है जिन्हें राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया है। नीतू के गोल्ड मेडल मिलने से पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…