लकड़ी नबीगंज: जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में 19 अक्टूबर को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि बीडीओ सुशील कुमार ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय तथा मदारपुर खेल मैदान में 19 अक्टूबर को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको लेकर प्रत्येक विद्यालयों में साफ-सफाई, रंगाई-पोताई, शौचालय की साफ-सफाई, मरम्मती का निर्देश दिया गया है।

साथ ही इसके लिए जगह-जगह साफ-सफाई करने तथा जन संवाद के लिए प्रचार-प्रसार करने तथा लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, सुदामा प्रसाद, इंदु कुमारी, अजय कुमार, अमरेंद्र कुमार तिवारी, चंदेश्वर प्रसाद, वीरेश सिंह, वीरन राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सह प्रधान शिक्षक काशिफ इसरार, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024