सिवान: दुर्गा पूजा में शरारती तत्वों पर रहेगी नजर

दशहरा व दुर्गा पूजा को ले महाराजगंज व गुठनी में शांति समिति की बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: दशहरा एवं दुर्गा पूजा को ले शनिवार को महाराजगंज व गुठनी थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा व दशहरा को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने, डीजे व आर्केस्ट्रा के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखने, पूजा पंडाल के समीप लाइट, अग्निशमन, बालू, पानी आदि की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने की। बैठक में सभी अखाड़ेदार, डीजे संचालक शामिल हुए। एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा को ले डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडाल निर्माण कराने वालों को लाइसेंस लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को ले 400 लोगों पर 107 की कार्रवाई की जाएगी।

सभी पूजा पंडालों के समीप सीसी कैमरा लगाना अनिवार्य है। नगर पंचायत को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर बीडीओ डा. रवि रंजन, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार सिंह, सुप्रिया जायसवाल, , डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं गुठनी थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की। मौके पर दुर्गा पूजा व दशहरा को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी। इस दौरान गुठनी बाजार, तेनुआ मोड़, गुठनी चौराहा, बलुआ, सेलर सहित अन्य भीड़ वाले स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीडीओ डा. संजय कुमार, सीआई कृष्णा गुप्ता, सुभाष ठाकुर, हरिश्चंद्र जायसवाल, दिनेश यादव, दिलीप गुप्ता, बबन यादव, नीतीश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024