लकड़ी नबीगंज: जन संवाद कार्यक्रम की सफलता पर की चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल राज ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में 19 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय एवं किशुनपुरा मदारपुर खेल मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने प्रवासी मजदूरों का नाम राशन कार्ड में है कि नहीं इसकी वास्तविकता का सत्यापन, अतिरिक्त आवंटन का प्रतिवेदन तैयार करने समेत अन्य दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को आपूर्ति संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण अवश्य किया जाएगा। बैठक में डीलर शाहिद अख्तर, पैक्स अध्यक्ष मंसूर आलम, ब्रजेश सिंह, रामअयोध्या मिश्र, अमित कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, सिद्धू प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026