परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के तीन विधायकों का एक दल समिति के सभापति सत्यदेव राम के नेतृत्व में प्रखंड के सोहागरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संदर्भ में बातचीत की। समिति में सभापति के अलावा अरवल विधायक महानंद, बोचहा विधायक अमर पासवान, अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद गिरि एवं अन्य लोगों ने मंदिर के संदर्भ समिति को विधिवत जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्मरण कराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्षों पहले पर्यटन स्थल बनाने की बात कही गई थी। समिति ने लोगों की बातें सुनी और मंदिर से संबंधित भूमि की जानकारी सीओ से मांगी और स्थल निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही बाबा हंसनाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समिति के सदस्यों को एक आवेदन पत्र द्वारा सोहागरा में आवश्यक विकास कार्यों की सूची बनाकर सौंपा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…