लकड़ी नबीगंज: सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी (अनुसेवी) कपिलदेव राय को विदाई दी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश रंजन एवं डा. भगवान साह ने उन्हें अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर तथा माला पहना सम्मानित किया तथा उनके स्वास्थ्य की कामना की। चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि कपिलदेव राय चार वर्षाें से अस्पताल में अनुसेवी के पद पर रहते हुए ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते रहे।

अपने कार्यकाल में उन्होंने जिस प्रकार मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच सेवा दी वह सदा याद किया जाएगा। इस अवसर पर अपने कार्य में सहयोग के लिए सेवानिवृत्त अनुसेवी कपिलदेव राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट की। इस मौके पर स्वास्थ प्रबंधक रामलक्ष्मण दास, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, आपरेटर बाबुद्दीन आलम, लिपिक अमन कुमार ओझा, अनुसेवी अच्छेलाल प्रसाद, बाबूलाल राम, छोटू राम, राम कुमार ठाकुर छोटे लाल यादव उन्हें माला पहनाकर तथा कापी, कमल व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024