हुसैनगंज के संजय कुमार साह हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह श्रीनेत की अदालत ने बुधवार को हत्याकांड से जुड़े मामले के तीन आरोपी को उम्र कैद की सजा दी है अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभियुक्त रामकृपाल प्रसाद महामाया प्रसाद एवं रंजीत प्रसाद को भादवि की धारा 302 के अंतर्गत उम्र कैद की सजा दी है ।अदालत ने प्रत्येक पर 20000 अर्थदंड की सजा भी आरोपित किया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जून 2018 को हुसैनगंज थाना अंतर्गत गडार गांव निवासी जयप्रकाश प्रसाद के घर पर निर्माण का कार्य चल रहा था।

उसका पुत्र संजय कुमार साह छत के मुँडेर पर बैठकर काम करा रहा था।तभी हत्यारोपी छः की संख्या में घर के बाहर आए और संजय कुमार साह को नीचे बुलाया ।थोड़ी देर बाद कुछ कहासुनी हुई और अपराधियों ने घातक हथियारों से संजय कुमार साह को मारकर जख्मी कर दिया और रायफल लहराते हुए वहां से चले गए। अस्पताल पहुंचने के पूर्व संजय कुमार साह का निधन हो गया। संजय के पिता जयप्रकाश प्रसाद के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026