परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेपुर तपेश्वर पांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार की शाम राज्य स्तरीय फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश टीम के बीच खेला गया। इसमें बंगाल की टीम ने तीन लोग से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। आरंभ में टूर्नामेंट के आयोजक डा. शैलेश पांडेय, प्रदुमन सिंह और मुख्य अतिथि उत्तर बिहार के आइपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खेल का शुभारंभ कराया। 90 मिनट के खेल में पहले हाफ में कोई टीम गोली नहीं कर सकी थी।
दूसरे आफ में बंगाल की टीम तीन गोल दागकर ट्राफी पर 3-0 से जीत हासिल कर ट्राफी परक ब्जा जमा लिया। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि युवराज सुधीर सिंह और संचालक प्रद्युम्न सिंह द्वारा विजयी टीम को ट्राफी एवं 21000 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. निजाम हुसैन, अशोक सिंह, मेनका रमण समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…