परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशनपुरा मदारपुर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम को आपसी सौर्हादपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अखाड़ेधारियों को ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक बताया गया। इसके लिए 20 जुलाई तक हर हाल में आवेदन देने का निर्देश दिया गया। वहीं ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन का नजर रहेगी।
अफवाह फैलाने व शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में जदयू नेता सैयद नजमुल होदा, मुखिया संघ अध्यक्ष के रामकुमार सिंह, फिरोज आलम, मुखिया नंदकिशोर यादव, जिला पार्षद रमेश सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, जदयू नेता हरेराम कुशवाहा, मनोज पटेल, वार्ड संघ के उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…