सिवान: छह विषयों में 38 रिक्त सीटों के लिए दो दिनों में आए आवेदन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राजकीय व राजकीयकृत उच्च विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के पद पर योग्यताधारी अभ्यर्थियों की सेवा लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।निर्धारित पारिश्रमिक पर अतिथि शिक्षकों के लिए दो दिनों में अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया है।इसमें सोमवार को 65 व मंगलवार को दूसरे दिन आवेदन शामिल हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि छह विषयों में विभिन्न कोटि के लिए निर्धारित 38 रिक्त सीटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हुई है। सभी छह विषयों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अंग्रेजी, गणित, भैतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पति शास्त्र व प्राणि शास्त्र शामिल हैं। डीईओ ने बताया कि 20 जुलाई तक आवेदन लिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को आवेदित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातोकोत्तर, बीएड की योग्यता होना अनिवार्य है। एसटीईटी (पेपर दो) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विभिन्न कोटि के लिए विषयवार आरक्षित है पद :

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय में तीन पद रिक्त है। इसमें अनारक्षित, पिछड़ा व अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए एक-एक सीट आरक्षित है। वहीं गणित विषय में नौ पद में अनारक्षित के लिए दो तथा अनारक्षित महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछडा़ वर्ग महिला, पिछ़ड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए एक-एक सीट, भौतिकी विषय में नौ पद में अनारक्षित महिला, आर्थिक रूप से कमजोर महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग के लिए एक-एक तथा अनुसूचित जाति के लिए पांच सीट, रसायन शास्त्र में नौ पद में अनारक्षित, अनारक्षित महिला, आर्थिक रूप से कमजोर महिला, अत्यंत पिछ़ड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला तथा पिछड़ा वर्ग के लिए एक-एक तथा अनुसूचित जाति के लिए तीन पद आरक्षित है। जबकि प्राणि शास्त्र विषय में चार पदों में अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए एक-एक पद आरक्षित हैं। इसी प्रकार वनस्पति शास्त्र विषय में चार पद में अनारक्षित महिला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए एक एक पद रिक्त हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026