लकड़ी नबीगंज: पदाधिकारियों की लापरवाही से हुई महादलितों की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बाला गांव में विगत 25 जनवरी तक जहरीली शराब के सेवन करने से 11 लोगों की हुई मौत के बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बाला गांव पहुंच मृतक के स्वजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मौके लोजपा के अनूप कुमार तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का स्वागत किया। चिराग पासवान ने मृतक जितेंद्र मांझी, सुरेंद्र बीन, नरेश बीन, जनकदेव बीन, राजेश बीन, राजू मांझी, सहित अन्य मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए महादलित परिवारों के बच्चों के पठन-पाठन एवं आर्थिक मुआवजा पार्टी के स्तर से एवं बिहार सरकार से लड़ाई लड़ कर दिलाने का भरोसा दिलाया।

कहा कि सरकार द्वारा शराब विक्रेताओं और शराबबंदी पर नकेल कसने हेतु लगाए गए पदाधिकारियों द्वारा नाकाबंदी नहीं कसने का ही नतीजा है कि जहरीली शराब के सेवन से महादलितों की मौत हुई है। इसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार और प्रशासन है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अगर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान मृतक के स्वजनों ने कबीर अंत्येष्टि की राशि नहीं मिलने का आरोप प्रशासन व सरकार पर लगाया। इस दौरान मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य त्रिभुवन राम, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, लोजपा नेता अनिल पासवान, कृष्णा मांझी, शंकर मांझी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026