परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षे के खोरीपाकड़ स्थित एनएच 331 पर शनिवार की शाम बाइक से गिरकर एक वृद्धा घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल वृद्धा की पहचान बरवां निवासी मुस्लिम की पत्नी सायरा खातून के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह अपने घर के एक व्यक्ति की बाइक पर बैठक कर कहीं जा रही थी तभी बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…