लकड़ी नबीगंज: गोवा नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लौटने पर रिशु राज का हुआ स्वागत

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बसौली में मंगलवार को गोवा में नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर घर लौटने पर रिशु राज का ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि गोवा में सात नवंबर से नौ नवंबर तक चले स्काई मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप के प्रतियोगिता में बसौली निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र रिशु राज, डुमरा निवासी विशाल कुमार सिंह और भगवानपुर प्रखंड के जगदीशपुर निवासी रोहित कुमार समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में 28 राज्य के खिलाड़ी भाग लिए थे। इसमें रिशु राज, विशाल कुमार, राेहित कुमार ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इन तीनों प्रतिभागियों को पटना आने पर 13 नवंबर को प्रदेश के खेल, कला और संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय बिहार प्रदेश के सेक्रेटरी संजीव कुमार, प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर आदि ने पाटलिपुत्र कांप्लेक्स परिसर में शाल शाल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा इन प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद रिशु राज को गांव पहुंचने पर मंगलवार को स्वजन एवं ग्रामीणों ने उसे माला पहना तथा मिठाई खिला स्वागत किया। इस मौके पर मुखिया भारतेंदु लाल पांडेय, सरपंच सुरेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य अशोक पंडित, वरीय शिक्षक सत्येंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026