लकड़ी नबीगंज: शहीदे आजम कांफ्रेंस में अकीदतमंदों व इस्लाम के अनुयायियों से नेकी के रास्ते पर चलने का आह्वान

कांफ्रेंस में मौलनाओंं ने कलाम पेश कर लोगों को देश की अखंडता व एकता का दिया संदेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर खेल मैदान में सोमवार की शाम मौलाना कमालुद्दीन के नेतृत्व में 24 वां शहीदे आजम कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेश व देश-विदेश से मौलवी, मौलाना और शायरों ने शिरकत किया। कांफ्रेंस को संबोधित करते यूपी के मुरादाबाद के हजरत कारी मो. इकबाल रिजवी ने कहा कि बच्चों को इल्म हासिल कराएं, ताकि वह बड़े होकर समझ सकें कि मां-बाप का अदब कैसे होता है और अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों, गरीबों की मदद कैसे की जाती है। तालीम ही इंसान को जीवन जीने का सलीका दे सकता है।

वहीं बरेली शरीफ से पधारे मौलाना नखावा गुलाम गौस गजाली बरेलवी ने एक से बढ़कर एक के मजहबी और देश की एकता, अखंडता से संबंधित शेरो- शायरी पेश कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बरेली से पहुंचे मौलाना जमशेद साहिल, मौलाना मुफ्ती मसूद रजा ने भी कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर मौलाना सूफी कमालुद्दीन साहब ने सभी अकीदत मुसलमान भाइयों और इस्लाम वालों को अल्लाह व पीर पैगंबर मोहम्मद साहब से देशी की सलामती की दुआ कर नेक इरादे पर चलने तथा एक-दूसरे के प्रति एकता, भाइचारे की अपील की। इस मौके पर वसीम राजा, मो. नौशाद सलमान खान, रियाजुद्दीन उर्फ राजू गुफरान, पूर्व सरपंच जमशेद अली, सरपंच मोतिउर रहमान, खुर्शीद आलम, मौलाना आलम मौलाना शब्बीर रजा, मौलाना गुलाम गौस गजाली मौलाना समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026