सिवान: श्रीधर के मौसम विज्ञानी बनने पर ग्रामीणों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में युवा वैज्ञानिक के रूप में स्थानीय हुसैनगंज थाना के सहुली निवासी शशिनाथ पाठक के द्वितीय पुत्र श्रीधर पाठक के चयनित होने पर ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। श्रीधर पाठक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इससे ग्रामीणों में पहले से ही विश्वास था कि वे किसी अच्छे पद आसीन होकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इनके पिता शशिनाथ पाठक मदन मोहन मालवीय कालेज भाटपार में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक हैं।

श्रीधर पाठक पटना साइंस कालेज से भौतिक विज्ञान प्रतिष्ठा से स्नातक हैं। इसके पूर्व श्रीधर भारतीय रेल तथा नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन में भी चयनित हो चुके हैं। श्रीधर के चाचा प्रियनाथ पाठक भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक थे तथा पूरे विश्व भर में चयनित 25 वैज्ञानिकों में उनका नाम शुमार था, दुर्भाग्यवश उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके आदर्श पर चलने के लिए तथा उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए श्रीधर ने वैज्ञानिक के रूप में ही अपने को स्थापित करने का प्रयास किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026