लकड़ी नबीगंज: पिता के हमले से घायल पुत्र की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के तेलिया निवासी बैजनाथ तिवारी के पुत्र दीनानाथ तिवारी की मौत रविवार की रात पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। उसका शव सोमवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 अप्रैल को पिता-पुत्र में घरेलू विवाद हुआ था। इस दौरान पिता बैजनाथ तिवारी ने लाठी-डंडे से प्रहार कर दीनानाथ तिवारी को घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में रविवार की रात दीनानाथ तिवारी की मौत हो गई।

सोमवार को दीनानाथ तिवारी का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत के बाद पत्नी विशाखा कुमारी, चाचा देवनाथ तिवारी, भाई दिनबंधु तिवारी, दिनेश तिवारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं शव पहुंचने के पूर्व बैजनाथ तिवारी और उनकी पत्नी सीता देवी घर छोड़कर फरार हो चुकी हैं। मृतक की पत्नी विशाखा कुमारी ने ओपी में आवेदन देकर अपने ससुर बैजनाथ तिवारी और सास के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व सारण के मशरख थाना क्षेत्र में हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026