बसंतपुर: प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बिहार के प्रतीक प्रत्यय, स्वजनों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा निवासी दीपक कुमार एवं अनुपमा के पुत्र प्रतीक प्रत्यय ने यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा क्वालीफाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इससे स्वजनों में खुशी का माहौल है। ज्ञात हो कि प्रतीक प्रत्यय बसंतपुर निवासी हाई स्कूल रिटायर्ड प्राचार्य दिनेश चंद्र वर्मा तथा रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना वर्मा के नाती है। प्रतीक के पिता का निधन अप्रैल 2021 में कोविड के कारण नोएडा में हो गया था। प्रतीक की प्रारंभिक एवं स्नातक की शिक्षा नोएडा से ही हुई है। उसके पिता नोएडा के प्राइवेट कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर थे।

पिता की मृत्यु के बाद प्रतीक प्रत्यय के मामा-मामी ने प्रतीक का उत्साह बढ़ाते हुए पढ़ाई जानी रखने की सलाह दी। 2021 में उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश लिया। प्रतीक विश्वविद्यालय में टापर्स की श्रेणी में है। आखिरी सेमेस्टर में अध्ययनरत होते हुए प्रतीक ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा क्वालीफाई की है। पहले प्रयास में नेट क्वालीफाई करने पर परिवार एवं परिजनों को बेहद खुशी है। प्रतीक का सपना है कि वो अपने पिता के सपनों को पूरा करे। वह अपनी सफलता का श्रेय मां, नाना-नानी एवं मामा-मामी को दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026