लकड़ी नबीगंज : खवासपुर के सरपंच मोतिउर रहमान के स्प्लेंडर प्लस बाइक को असामाजिक तत्वों ने किया आग के हवाले

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के खवासपुर पंचायत के बाजिदपुर गांव सोमवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने बरामदे में रखा बाइक में आग लगा दी।जिससे बाइक आंशिक रूप से जल गया। प्राप्त विवरण के मुताबिक सरपंच मोतिउर रहमान अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक को बरामदे में लगाकर घर में सोए हुए थे की तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी बाइक मे आग लगा दी।जिससे आंशिक रूप बाईक का पार्ट जल गया।

उक्त घटित घटना के बाद सरपंच मोतीउर रहमान ने थाने में मंगलवार को एक लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर लिखित तहरीर प्राप्त होने के बाद थाने में पदस्थापित एसआई रमेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।उधर एक जनप्रतिनिधि के साथ असामाजिक तत्वों के ऐसी घिनौनी हरकत से पूरे पंचायत में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026