लकड़ी नबीगंज: जय श्री राम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर किशुनपुरा में लगने वाला दो दिवसीय महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं ढोल-नगारों से पूरा वातावरण् गूंज उठा। इस दौरान युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, ओपी प्रभारी अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग काफी सराहनीय रहा। एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, गोरेयाकेाठी थानाध्यक्ष सूरज कुमार, भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नबीगंज ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह समेत काफी संख्या में बीएसएफ के जवान तथा वोलेटिंयर जगह-जगह गश्त करते रहे।

ज्ञात हो कि शनिवार की रात महावीरी मेले में लगाई गई विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका लुत्फ रातभर लोग उठाते रहे। इस महावीरी मेला में नरहरपुर, नंदपुर, खवासपुर, लखनौरा, मदारपुर, किशनपुरा, उतर दक्षिण भोपतपुर इत्यादि जगहों के अखाड़े शामिल हुए। मेले की निगरानी सीसी कैमरे, ड्रोन कैमरा आदि से की जा रही थी। वहीं नियंत्रण कक्ष में एसडीओ, एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारीगण बैठक स्थिति का जायजा लेते रहे। इनके अलावा फिरोज आलम, वीरेंद्र साह, पप्पू सिंह, राजेश्वर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार मांझी, पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जिला पार्षद रमेश कुमार सिंह, विनोद सिंह आदि शांति व्यवस्था में लगे रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026