गोरेयाकोठी विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल: विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की शाम गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने दो करोड़ 32 लाख 52 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस संबंध में निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ी नबीगंज के एलओ 22 से पड़ौली तक जाने वाली पीच सड़क का शिलान्यास किया गया है। इसका पुर्ननिर्माण दो करोड़ 32 लाख 52 हजार 865 रुपये की लागत से अनुरक्षण नीति एमआर -3054 से 3.570 किलोमीटर किया जाएगा। शिलान्यास के बाद नबीगंज बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ जाएगा।

सड़क बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुनी है, वे उनके विश्वास पर हर संभव खरा उतरने का हर संभव प्रयासरत हैं। कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना ही हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह, सरपंच राजीव रंजन उर्फ राजन सिंह, ब्रजेश सिंह, कनीय अभियंता आशुतोष कुमार, संवेदक कुमार अमरेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह, विजय गुप्ता, भाजपा नेता दिनेश प्रसाद गुप्ता, शंभू सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026