परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबिका सिंह रूपलाल साह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अध्यक्ष सह गोरेयाकोठी नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमेंद्र रंजन सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शिक्षकेतर कर्मियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कालेज के सर्वांगीण विकास पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कालेज के बौद्धिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास व नैतिक विकास के मद्देनजर कालेज प्रबंध कारिणी समिति एवं परामर्श दात्री समिति का गठन किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाष राय को सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व सांसद प्रो. लालबाबू राय और संस्थापक अंबिका सिंह व रूपलाल साह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य बाबलाल यादव, प्रो. प्रियरंजन मिश्रा, अरुण यादव, रवींद्र सिंह, ललन राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…