परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना के सरारी गांव स्थित पीर बाबा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 जुलाई को गांव के ही बबन राम के पुत्र अभय कुमार उर्फ राजू राम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर गांव के ही जीतू मिश्रा, तबरेज आलम उर्फ मोनू आलम, पप्पू मिश्रा और राजू दुबे को नामजद तथा अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।
वहीं पुलिस ने प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीतू मिश्रा एवं तबरेज आलम उर्फ माेनू आलम को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…