परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर रामचंद्र मार्केट स्थित श्रीराम अल्ट्रासाउंड दुकान से 14 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर मशीन, यूपीएस, इनवर्टर लैपटाप सहित करीब 18 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी। इस मामले में ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी कर गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी पिंटू कुमार पांडेय को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर बालाकोठी निवासी विपिन कुमार और अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी गई अन्य सामान बरामद कर लिया। इसके बाद गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मदारपुर जलाल मार्केट में 25 जुलाई को जलालपुर निवासी राहुल कुमार की दुकान में चोरी करने के आरोप में किशुनपुरा निवासी लालू सिंह उर्फ अनुज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…