परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली हाईवे पर सैदपुरा से पहले जगन्नाथपुर गांव के समीप सुनसान जगह पर गुरुवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने महाराजगंज अनुमंडल स्थित एक फाइनांस कर्मी को लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा उसका बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में शुक्रवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा दलबल के साथ गोरेयाकोठी पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के सदस्यों को कई निर्देश दिए।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के बाजार व सिवान-बसंतपुर हाईवे 227-ए पर स्थित थाना क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप व अन्य जगहों पर लगे सीसी कमरों के फुटेज देखे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली है व उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। समाचार प्रेषण तक थाना में प्राथमिकी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष का कहना था कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…