परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बड़ी लकड़ी के एक युवक की पुणे में शनिवार को मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना रविवार की सुबह स्वजनों को मिली। सूचना मिलते ही स्वजनों के रोने से गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक ओपी क्षेत्र के बड़ी लकड़ी निवासी रामदयाल प्रसाद का पुत्र अभय कुमार प्रसाद बताया जाता है। स्वजनों के अनुसार अभय पुणे शहर में एल्युमीनियम कंपनी में नौकरी करता था। उसकी तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। कंपनी के कर्मचारियों की मदद से उसको इलाज के लिए पुणे स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्वजनों को इसकी सूचना उसके साथियों ने दी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मां उर्मिला देवी, पिता रामदयाल प्रसाद, भाई राजन कुमार प्रसाद, रंजय कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया नंदकिशोर यादव, भाजपा नेता दिनेश कुमार गुप्ता, संतोष प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, पूर्व मुखिया रवींद्र सिंह कुशवाहा, आनंद प्रसाद कुशवाहा, बीडीसी टुन्ना भारती पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…