परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर व बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की शाम जदयू कार्यकर्ताओं ने जन विरोधी, आरक्षण विरोधी और जाति आधारित गणना विरोधी भाजपा की नीतियों के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड मुख्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल विरोध जताया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित गणना के खिलाफ षड्यंत्र रचकर इसको रोकना चाहती थी, ताकि पिछड़ा, अति पिछड़ा व दलित की हकमारी होती रहे।
कहा कि केंद्र की सरकार का महंगाई पर कोई कंट्रोल ही नहीं है। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी मुर्तजा अली पैगाम व प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि केंद्र सरकार घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, मनोज सिंह, मुखिया अमरनाथ राम, जयराम साहनी, रमाकांत पाठक, श्रीराम मांझी, राजीव रंजन पटेल, अशोक प्रसाद, जुल्फिकार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू, अमीरुल्लाह सैफी, नन्हें खान सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…