Siwan News

पत्रकार के घर से लाखों रुपए की चोरी

ठंड बढ़ते ही नगर थाना में सक्रिय हुए चोर

परवेज अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित है एक पत्रकार के घर में बीती रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। नगर थाना की पुलिस की निष्क्रियता से शहर में ठंड के बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। नगर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं से लोग परेशान हैं।चोरों द्वारा कभी दुकान का तो कभी घर का निशाना बनाया जा रहा है।

आज फिर नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास राजेन्द्र नगर में चोरों द्वारा एक पत्रकार के घर का निशाना बनाया गया और ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली गई है।चोरी की सूचना जब सुबह अगल बगल के लोग जगे तो देखें कि ताला टूटा हुआ है घर में देखा गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से टूटी पड़ी थी चोरों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया था। इस तरह आए दिन चोरी से नगर थाना क्षेत्र के लोग जहा भयभीत है वही परेशान भी।घर के सभी लोग बाहर गए थे तभी सुनसान का फायदा उठा चोरों ने चोरी घटना का अंजाम दे देते हैं। पत्रकार सचिन कुमार ने बताया कि उनके यहां सेमोबाइल कान में झुमका 1कान में बाली 2गले मे का हार 1अंगूठी 3 के साथ-साथ करीब बीस हजार का कैश भी चोरों ने चुरा ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026