परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खैरांटी गांव के युवक की हत्या कर पानी भरे गड्ढे में साक्ष्य छिपाने के दृष्टिकोण से फेंक दिया गया था. जिसका शव रविवार को सुबह पुलिस ने बरामद किया था. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाने में सोमवार को आवेदन देकर खैरांटी गांव के ही लोगों को नामित किया है. मृतक युवक की मां आशा देवी ने थाने में आवेदन देते हुए कही है कि मेरे लड़का मिट्ठू साह का गांव के ही एक लड़की से प्रेम था. दोनों नौ माह पूर्व गांव छोड़ कर कहीं अन्यत्र चले गए थे. बाद में वे घर आये भी थे, परंतु बाद में फिर दोनों दो माह पूर्व घर छोड़ कर फरार हो गये. इसी बीच मेरे विरोधी गुट द्वारा मेरे लड़का गोलु कुमार का अपहरण उस समय कर लिया गया, जब वह 19 दिसंबर की रात्रि में गांव में टहल रहा था. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो सभी परिजनों को चिंता होने लगी. सुबह होते ही सभी परिजनों ने ढूढ़ना शुरू किया. बाद में फोन कर बताया कि आपके लड़के का शव आजाद ईंट चिमनी के उत्तर मुख्य सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा हुआ है. मामले में गांव के ही कमलेश्वर राजभर व रतन राजभर, भूसी राजभर, उपेंद्र राजभर, लक्ष्मण राजभर, अजय राजभर, भरत राजभर, चंदा देवी, काजल देवी को नामिकत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. मामले का अनुसंधान जारी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…