Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में एक ही रात चार दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान:
शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हत्या, लूट व चोरी की घटनाएं इनिदनों आम बात हो गयी हैं। शनिवार की रात दाहा नदी से सटे चार दुकानों का शटर व ताला तोड़ निडर चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली है। चोर नगदी सहित कीमती सामान आराम से लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकानदारों के तब होश उड़ गये जब दुकानों में सामान इधर-उधर बिखरे पड़े मिले। बताया जाता है कि दाहा नदी के पास नौशाद आलम की जूते- चप्पल की दुकान है।

देर रात इसका ताला तोड़ चोरों ने चार हजार रुपये नगद व पैंतीस हजार का सामान चुरा लिया है। वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित दीपक कुमार की कपड़े की दुकान है, जिसमें से लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ली गई है। चोरी की घटनाओं में सबसे अधिक क्षति मनीषा फैंसी स्टोर के मालिक हरेंद्र मांझी को हुई है। चोरों ने दुकान से 40 हजार नगद सहित 75 हजार रुपये कीमत का सामान उड़ा लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दाहा नदी के पास के ही एक और दुकान में चोरी की घटना हुई है। लेकिन, मौके पर दुकानदार के उपस्थित नहीं होने के कारण चोरी गए सामान की सही जानकारी नहीं मिल सकी।

चोरी की घटना में नाबालिग के होने की संभावना

चोरी की इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि शाम तक दुकानदारों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। इधर चोरी की घटना के बाद सुबह में जब दुकानदार पहुंचे तो उन्हें एक आधार कार्ड मिला। दुकानदारों का कहना था कि चोरी की घटना में शामिल चोर नाबालिग लग रहे हैं। क्योंकि आधारकार्ड में उम्र कम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026