Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छात्र को गोली मार लूटने वाले गिरोह का खुलासा

परवेज अख्तर/सिवान:
शहर में शुक्रवार को बारह घंटे के भीतर हुई दो लूटपाट की घटनाओं में एक की गुत्थी सुलझाने का पुलिस दावा कर रही है। लूटकांडों के उद्भेदन को लेकर बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आंदर ढ़ाला स्थित पुलिया के नीचे से दक्षिण टोला निवासी गोविंदा चौहान उर्फ सोनू व मंजय कुमार, सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चकरा निवासी आकाश कुमार चौधरी व शुक्लटोली निवासी बैजू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, चार हजार रुपया व एक बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार आकाश कुमार चौधरी को लूटकांड में शामिल होना नहीं बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गोविंदा व आकाश पर लूट के दो-दो मामले पहले से दर्ज हैं।

गौरतबल है कि शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जिम्मी सेल के पास सुबह में हथियारबंद अपराधियों ने परीक्षा देकर लौट रहे छात्र रंजीत यादव को लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी। हालांकि इस घटना में रंजीत को गोली उसके पैर में लगी थी और वह बाल-बाल बच गया था। लेकिन, उसके पास रखा बैग अपराधियों ने लूट लिया था। रंजीत ने पुलिस को बताया था कि बैग में आठ हजार रुपए, कपड़े व आवश्यक कागजात सहित एक लैपटॉप था।

एक लाख रुपए लूटकांड में विफल

दूसरी घटना भी शुक्रवार को ही नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास इलाके में ही हुई थी। जहां एक कूरियर कंपनी के ऑफिस से दिनदहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड में लगभग एक लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिय था। इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस अभीतक विफल साबित हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026