परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार को चोरी की बाइक की बिक्री करने पहुंचे दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो चोर फरार हो गए। गिरफ्तार चोर के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं मास्टर चाबी को बरामद किया है। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गश्त दल श्रीनगर बाजार पर था, तभी गुप्त सूचना मिली कि ललित बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास चार युवक चोरी की बाइक की बिक्री के लिए पहुंचे हैं।
सूचना पर छापेमारी की गई तो पुलिस वाहन को देखकर चारों युवक भागने लगे। जिन्हें पकड़ने के लिए बल के सहयोग से खदेड़ा गया। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया तथा दो युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी अंकित कुमार और गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा निवासी इंसान अली है। जबकि फरारी में महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी मिथुन कुमार और विकास कुमार है। गिरफ्तार इंसान अली की तलाशी लेने पर उसके पाकेट से एक मास्टर चाबी बरामद की गई। एक बाइक भी बरामद हुई। जांच पड़ताल की गई तो बाइक चोरी की निकली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…