परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को बेटे ने अपने ही पिता पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित की पहचान महावीर मंदिर निवासी 65 वर्षीय महंत बालाजी पांडेय के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी महंत बालाजी पांडेय का पुत्र बजरंग पांडेय अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में नशा कर रहा था जिसका महंत ने विरोध किया तो बेटा आग बबूला हो गया और पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद मंदिर परिसर में पड़े कुदाल से सर पर हमला कर दिया। जिसके बाद मंदिर के महंत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपी पुत्र अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…