Categories: पटना

पत्नी राबड़ी देवी के साथ छठ पर्व को बहुत धूमधाम से मनाते हैं लालू प्रसाद यादव, देखें सेलिब्रेशन की पुरानी तस्वीरें

पटना: छठ पर्व पूर्वांचल वासियों की सांस्कृतिक विरासत है. लोक आस्था के इस महापर्व को बिहार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर पर लालू यादव और राबड़ी देवी के घर पर छठ का पर्व पूरी श्रद्धा और पारंपरिक तरीरके से मनाया जाता रहा है. हालांकि पिछले तीन सालों से राबड़ी देवी अपने घर पर छठ का पर्व नहीं मना रही थी. लेकिन अब जब लालू यादव जेल से बाहर है तो उम्मीद है कि इस बार फिर लालू यादव और राबड़ी देवी के घर छठ की वही मस्ती और धूम देखने को मिल सकती है. चलिए हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जब लालू के घर आस्था के महापर्व छठ की अलग ही छठा देखने को मिलती थी.

लालू यादव और राबड़ी देवी हमेशा से अपने निवास पर छठ का पर्व मनाते आए हैं. कुछ साल पहले की इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे खुद राबड़ी देवी चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाए ठेकुए का प्रसाद बना रही हैं. उनके साथ उनका पूरा परिवार भी नजर आ रहा है.

लालू और राबड़ी यादव के बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप सहित मीसा भारती और अन्य बेटियां सभी छठ के इस महापर्व पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और त्योहार पर जमकर मस्ती करते हैं.

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे लालू यादव के घर छठ पर्व की पूजा धूमधाम से संपन्न की जाती है. सभी नाते-रिश्तेदार घर पर इकट्ठा होते हैं और छठ के तीन दिन के पर्व को काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026