अरवल: शराबबंदी वाले बिहार के अरवल जिले के कलेर थाना की पुलिस को बुधवार को अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदी दो ट्रक को जब्त करने के साथ-साथ उसके चालक और उप चालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कलेर पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के पहाड़पुर मोड़ के समीप की है.
इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई
दरअसल, कलेर पुलिस को इनपुट मिली थी कि औरंगाबाद के तरफ चल कर आ रहे दो ट्रकों में अवैध अंग्रेजी शराब लदी है. ऐसे में पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों ट्रकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई है. गाड़ी नंबर बीआर 01-जीबी-1826 को जब्त किया गया है. जबकि पटना के दानापुर का रहने वाले उसके चालक संदीप कुमार, उपचालक गोविंद कुमार और उपेंद्र कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी झारखंड के छतरपुर से शराब लेकर चले थे और पटना में डिलिवरी करने वाले थे.
वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-139 दिलावरपुर के समीप से कलेर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. गाड़ी नंबर यूपी 15 बीटी 8978 है. वहीं, इसके चालक अशरद पिता उमरजान ग्राम सिक्रेडा जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश. और उप चालक वसीरु पिता स्वेदीन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है. ये मुजफ्फरनगर से पटना शराब लेकर जा रहे थे.
क्या कहती है कलेर पुलिस?
इस संबंध में कलेर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दो ट्रकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित चालक और उप चालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ की शराब खेप बरामद किया गया है. वहीं, शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर शराब कारोबारियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…