पटनाः 28 अप्रैल को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से इफ्तार का आयोजन होगा. आरजेडी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री को न्योता भेजा था अब बदले में जेडीयू की ओर से भी आरजेडी के लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. साथ ही कई और दल के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत और भी लोगों को निमंत्रण पत्र गया है.
लालू आ जाएं तो चार चांद लग जाए
जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की तरफ से न्योता भेजा जा रहा है. सलीम परवेज ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की जानकारी में लालू राबड़ी, तेजस्वी को इफ्तार में न्योता दिया गया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में कब क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता. लालू यादव अगर आ जाएं तो चार चांद लग जाए.
सहनी और चिराग को नहीं गया न्योता
जेडीयू की इफ्तार पार्टी में आरजेडी के लोगों को न्योता तो गया है साथ ही अन्य दलों को भी भेजा जा रहा है. कहा जा रहा है कि आज शाम तक और भी लोगों को कार्ड चला जाएगा. गौर करने वाली बात है कि अभी तक वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और सांसद चिराग पासवान को न्योता नहीं भेजा गया है. सबकी नजर इस पर टिकी है कि इस इफ्तार पार्टी में उन्हें न्योता दिया जाता है या नहीं. अगर दिया जाता है तो वो आएंगे या नहीं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…